रामदेवजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया,वरघोड़े में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
घाणेराव,पाली
भादवी बीज को बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया। घाणेराव कस्बे के मेघवालों के बड़े बाद व छोटे बास,सालवीयो पाटी व चिंतामणि चौक के बाबा रामदेव जी मंदिर पर धूमधाम से ध्वजा चढ़ाई। इस दौरान मेघवालों के बड़ेबास से भव्य वरघोड़े का आयोजन किया जो प्रमुख मार्गो से होता हुआ मंदिर पहुंचा,इस दौरान वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि पर युवतियां नाचती झूमती चल रही थीं। रामदेव मंडल के सभी सदस्य व मोहल्लेवासियों का पूरा सहयोग रहा। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा की चौखट पर शीश नवाकर खुशहाली की कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 245





