आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं, उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का भी पालन करना – जे पी सिंह
स्वतंत्रता दिवस पर सीबीएस इंटर कॉलेज मयाबाजार में हुआ भव्य आयोजन
मयाबाजार, अयोध्या।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सी० वी० एस० इण्टर कालेज मयाबाजार, अयोध्या में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, स्वागत गीत, प्रहसन, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य जेपी सिंह द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा— “स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि आत्मचिंतन और संकल्प का दिन भी है। हमारे देश के वीर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आज़ादी दिलाई है, इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि इस आज़ादी की रक्षा करें। आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं, उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का भी पालन करना चाहिए। विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं बल्कि अच्छे नागरिक तैयार करना है। यदि हमारे बच्चों में सत्य, अहिंसा, भाईचारा और सेवा की भावना जागृत हो जाए तो भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर होगा। मैं सभी छात्रों से आह्वान करता हूँ कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें और समाज में सद्भावना व एकता का संदेश फैलाएँ।” इस अवसर पर प्रधानाचार्य जेपी सिंह के साथ कृष्ण माधव पाण्डेय, श्रीकृष्ण उपाध्याय, दिनेश कुमार, अंकित बारी, अमरजीत, रश्मि यादव, शालू मौर्या, लाजो कु, ज्योति विश्वकर्मा, रूबी मौर्या, राजलक्ष्मी सिंह, आँचल यादव, सृष्टि गौड़ सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुनेहा, खुशी सिंह, वंदना कुमारी, दीपका यादव, पलक, ओमकार, अंश निगम, उत्तम, अन्नया उपाध्याय, सोनाक्षी गुप्ता, वन शिखा गुप्ता, आस्था पाण्डेय, श्रेया मौर्या, प्रियंका वर्मा, सुभी सिंह, रीतिका यादव, निष्ठा सिंह, कुनाल सिंह, उत्कर्ष, अंशिका वर्मा, आचल, काजल, रिया सिंह, प्रतिष्ठा सिंह, आशीष गौड़, राजन आदि छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अंत में कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





