मिल्कीपुर में बनेगा बाबा गहनाग उपवन, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने चलाया पौधरोपण अभियान।

SHARE:

मिल्कीपुर में बनेगा बाबा गहनाग उपवन, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने चलाया पौधरोपण अभियान।

अयोध्या।

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के अहिरौली-सलौनी में बाबा गहनाग उपवन का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर पीपल, बरगद, नीम, अशोक और गूलर सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान में विद्यालय के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि “प्रकृति का संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब हम पेड़ लगाते हैं, तो केवल हरियाली ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी तैयार करते हैं। बाबा गहनाग उपवन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपवन न केवल पर्यावरण संतुलन बनाएगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र भी बनेगा।”
उन्होंने बताया कि उपवन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे और इनके संरक्षण की विशेष व्यवस्था होगी। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से अपील की कि वे भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ें और पौधों को अपने बच्चों की तरह संजोकर रखें।
मौके पर विनोद कुमार पासी ग्राम प्रधान, अर्जुन सिंह, अमित सिंह प्रधान, रविन्द्र सिंह, जयचंद्र सिंह, जयचंद्र सिंह, सूर्यभान तिवारी, अशोक मिश्र, बब्लू पासी, संदीप चौधरी, प्रवीण सिंह, भानू प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश शुक्ल, सुरेन्द्र गिरी, नन्हे तिवारी, राम मिलन पासी, लल्लन दुबे, अमर विश्वकर्मा सहित बडी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment