सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर रहे पाली अल्प प्रवास पर,श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

SHARE:

सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर रहे पाली अल्प प्रवास पर,श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

पाली,।

सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर आज गुरूवार को पाली आये। राज्यपाल माथुर के पाली पहुचने पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री और जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने उनका स्वागत व अगवानी की । इस अवसर पर सर्किट हाउस में राज्यपाल माथुर को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ आनर भी दिया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर मंत्री व पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल माथुर ने सुभाष लोढ़ा शांति नगर गजानंद सोसायटी पहुंच कर उनकी पत्नी के निधन पर दिवंगत आत्मा को श्रृद्वाजंलि दी और शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों से मिले।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment