चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जन अधिकार पार्टी की बैठक सम्पन्न।
जन अधिकार पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता पाना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक जनता की आवाज बनना- डॉ राजेश प्रजापति
संजय यादव,अयोध्या।
जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा के निर्देशानुसार “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत जनपद अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा के नशरतपुर गांव में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल सचिव डॉ. राजेश कुमार प्रजापति उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास मौर्य ने की। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि “जन अधिकार पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता पाना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक जनता की आवाज बनना है। ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम के माध्यम से हम त्रिस्तरीय चुनाव में मजबूती साबित करेंगे। प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल कर 2027 के विधानसभा चुनाव में परचम लहराएंगे।”
जिला अध्यक्ष विकास मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि “पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब तक हम गांव-गांव और मोहल्लों तक नहीं पहुंचेंगे, तब तक जनता का विश्वास नहीं जीत पाएंगे। आने वाला समय जन अधिकार पार्टी का है और हमें इसे साबित करना होगा।”
बैठक में आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि अगले रविवार को जिले के सभी पदाधिकारी गोसाईगंज विधानसभा के नशरतपुर गांव की बैठक में एकजुट होकर आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देंगे और सीधा संवाद स्थापित करेंगे। संचालन करते हुए जिला संगठन मंत्री डॉ. रामजीत मौर्य ने समाज को संगठित होकर अपने नेता को विधायक बनाने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ आशीष मौर्य ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं जिला सचिव अखिलेश मौर्य ने कहा कि “समाज में नेता पैदा करना जरूरी है क्योंकि राजनीति से विकास के सभी दरवाजे खुलते हैं।” बैठक में जिला अध्यक्ष विकास मौर्य, मण्डल सचिव डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ आशीष मौर्य, जिला संगठन मंत्री डॉ. रामजीत मौर्य, जिला सचिव अखिलेश मौर्य सहित गांव के रामजी मौर्य, महेन्द्र मौर्य, सुजीत मौर्य, अयोध्या प्रसाद, शिवकरण मौर्य, रामकुमार मौर्य, रामसुन्दर मौर्य, सुखराम मौर्य, पंकज मौर्य, मंशाराम मौर्य, उदय भान मौर्य समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





