अयोध्या में व्यापारियों के साथ बड़ा धोखा, झलारिया मठ के मुख्तार पर आरोप।
दुकानों के पीछे गड्ढा खुदाने से चार दुकानें गिरी,व्यापारियों को लाखों का नुकसान।
संजय यादव अयोध्या।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या,बीती रात 11:00 बजे अयोध्या के शास्त्री नगर झलारिया मठ के पीछे एक बड़ा हादसा हुआ। झलारिया मठ के मुख्तार द्वारा दुकानों के पीछे दुकान गिराने के साजिश के तहत गड्ढा खुदाया जा रहा था, जिससे भर भरा कर चार दुकान गिर गईं। इस हादसे में व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ और उनका सामान दब गया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता अचल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कसेरा और पीड़ित दुकानदारों ने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने का एप्लीकेशन दिया।
आज सांवरिया मठ के ट्रस्टी और व्यापार मंडल के बीच अयोध्या सीओ साहब की मध्यस्थता में मामले को निपटाया गया। ट्रस्ट ने जो भी नुकसान हुआ उसकी भरपाई करने का आश्वासन दिया और व्यापारी अपना दुकान बनाएंगे।
व्यापार मंडल ने अयोध्या के न्याय प्रिय क्षेत्राधिकारी महोदय को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
यह घटना अयोध्या के व्यापारियों के लिए एक बड़ा झटका है। व्यापार मंडल ने इस घटना की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना से अयोध्या के व्यापारियों में आक्रोश है और वे इस घटना के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। व्यापार मंडल ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





