तिरंगा रैली निकाल कर जन जन को किया जागरूक।
नगर पालिका खुंडाला फालना के तत्वाधान में बुधवार को हर घर तिरंगा स्वच्छता थीम पर जन जागरूकता एवं तिरंगा के सम्मान में रैली का आयोजन किया गया रैली में स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों,शिक्षकों तथा नगर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थाम देश भक्ति के नारों के साथ स्वच्छता एवं जन जन को जागरूकता का संदेश दिया इस दौरान रैली नगर के मुख्य मार्गों से गुज़रती रैली ने आम आदमी को तिरंगे के सम्मान और स्वच्छता के महत्व को प्रति जागरूक किया इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा ललिता रमेश सा अधिशासी अधिकारी विनयपाल जेईएन शैलेंद्र कुमार जन प्रतिनिधि देवेन्द्र सिदावत समाजसेवी अमित मेहता,सुमेर सिंह मेड़तिया,शक्ति सिंह चौहान,मनोहर लाल राठौड़,महेंद्र मालवीय,विक्रम कुमार सहित नगरपालिका ख़ुडाला फालना के समस्त सफ़ाई मित्र एवम् स्टाफ आदि लोगों की उपस्थिति में रैली का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





