सांवलियाजी दर्शन करने आए यात्री की हुई मौत।

SHARE:

सांवलियाजी दर्शन करने आए यात्री की हुई मौत।
साथियों ने मंदिर प्रशासन पर खड़े किए सवालिया निशान।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चितौडगढ सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन करने आए एक श्रृद्धालु की मौत हो गई। मृतक श्रृद्धालु के साथियों ने मंदिर प्रशासन पर सही व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की। जानकारी के अनुसार डग चौमेला जिला झालावाड़ से एक श्रृद्धालुओं का दल मंगलवार को बस के द्वारा सांवलियाजी दर्शन करने पहुंचा। श्री सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ मंदिर प्रशासन के द्वारा लगवाए गए बेरिकेट्स में श्रृद्धालुओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए उचित पंखे व कूलर पर्याप्त मात्रा में नहीं लगवाने से कई श्रृद्धालुओं की तबीयत बिगड़ जाती है। इसी तरह मंगलवार को डग चौमेला जिला झालावाड़ के श्रृद्धालु मनोज कुमार जैन पुत्र हुकम चंद जैन की गर्मी से तबीयत बिगड़ गई व गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक श्रृद्धालु मनोज कुमार जैन के साथियों ने मंदिर प्रशासन पर व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान लगाते हुए श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम एक पत्र लिखा जिसमें श्री सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को लेकर उचित व पर्याप्त व्यवस्था करवाने की मांग की तथा बताया कि भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment