मनरेगा श्रमिकों ने निकाली तिरंगा रैली।
फालना गांव,पाली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत फालना गांव के मनरेगा श्रमिकों ने तिरंगा रैली निकाली !
प्रशासक करण सिंह राजपुरोहित ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से आह्वान किया तथा देश हित में सभी नागरिकों को एकजुट रहने का आह्वान किया!
मनरेगा श्रमिकों द्वारा ग्राम पंचायत फालना गांव के चारागाह भूमि पर प्रकृति को सवारते हुए वृक्षारोपण करते हुए तिरंगा रैली निकालकर शान से फहराया तिरंगा तथा देश भक्ति का संदेश दिया!
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण पुरी गोस्वामी, कनिष्ठ सहायक राजेश्वरी कवर, मनरेगा मेट रिंकू चौधरी सहित मनरेगा श्रमिक उपस्थित थे!
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 62





