देसूरी में ब्रह्मकुमारीज राजयोग केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
देसूरी,पाली।
कस्बे में स्थित ब्रह्माकुमारीज राजयोग केन्द्र पर आध्यात्मिक प्रवचन उपरांत रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बुधवार को आयोजित रक्षाबंधन पर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर देसूरी न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू चौधरी,देसूरी तहसीलदार हरेन्द्र सिंह चौहान,नायब तहसीलदार गिरिराज सिंह राणावत उपस्थित रहे। जिसका संस्थान की ओर से बहुमान किया गया।
बिके सुचिता दीदी ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर जानकारी दी।
उसके बाद प्रवचन देते हुए कहा कि आत्मिक भाव से बढ़कर कोई नही है। श्रेष्ठ कर्म करने के लिए आव्हान। उन्होंने कहा कि व्यवहार में मुधरता लानी चाहिए। सभी व्यक्तियों को वसुदेव कटुम्बकम की धारण को जीवन मे अपनाना है। भाई बहन के रिश्ते में मिठास बनी रहे। आपस में अनबन होतो उसे इसी त्योहार पर तज दे।माउंट सेंटर से आए सुधीर भैया ने कहा कि रक्षाबंधन का बंधन आत्म बोध की भावना को प्रेरित करते है।
इस दौरान बीके सुधीर भाईसाहब माउंट आबू,बीके कविता दीदी,बीके वसंत दीदी व कई लोग उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





