ज्ञान के मंदिर सुंदरकांड से हुआ भक्ति का सराबोर।

SHARE:

ज्ञान के मंदिर सुंदरकांड से हुआ भक्ति का सराबोर।

फालना,पाली।

नोबल शैक्षणिक संस्थान में मानस मंडल द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ साढ़े छह बजे से प्रारंभ हुआ और रात्रि 10 बजे तक निरंतर चलता रहा सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में श्रोताओं ने चौपाइयों मंद मुग्ध रहे इस अवसर पर गोगाजी मंदिर फालना गाँव के उपासक संत गणेश जी ने अपने भाविकों को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदरकांड रामचरित मानस के सात कांडों में से एक कांड है.इसमें हनुमान जी द्वारा सीता की खोज और राक्षसों के संहार का वर्णन किया गया है.इसमें दोहे और चौपाईयां विशेष छंद में लिखी गई है संपूर्ण मानस में श्रीराम के शौर्य और विजय की गाथा लिखी गई है लेकिन सुंदरकांड में उनके भक्त हनुमान के बल और विजय का भी उल्लेख है।इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में आगंतुक मेहमानों के लिए प्रसादी का भी आयोजन रखा गया था इस अवसर पर नोबल स्कूल की संरक्षिका सुधा वर्मा प्रधानाचार्य करुणा गुर्जर,गोपाल पारीक अमित मेहता,सुनीता चारण,संगीता महावर ,कमल चौधरी, मनीष गोयल,महेंद्र सिंह, मोहित मेहता एवं शैक्षणिक संस्थान का समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment