स्वाधीनता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई आयोजित,लिए कई निर्णय।
फालना,पाली
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला फालना में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनयपाल जाट पीएम श्री स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश पूरी एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित। इस बैठक में समस्त सरकारी,गेर सरकारी एवं जन प्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे बैठक में मुख्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम,मैदानी कार्यक्रम एवं प्रतिभावान छात्र और छात्राओं को सम्मानित करने एवं टेंट एवं माइक व्यवस्था जैसे अहम बिंदुओं पर गहन चर्चा की इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जाट ने कहा की स्वाधीनता दिवस हमारे लिए गर्व और सम्मान का पर्व है हम इसे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने के लिए सभी के सहयोग से भव्य आयोजन करने को लेकर निर्धारित समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो ऐसी आशा व्यक्त की इस अवसर पर बालिका स्कूल की प्रधानाचार्य कविता गेहलोत,राम किशोर गोयल,देवेंद्र सीदावत,अमित मेहता,भरत चौधरी श्याम सिंह जोधा,महेंद्र शर्मा,मांगीलाल भटनागर,अशोक सैन,रूपा राम सुथार, डॉ. हिमांशु मेहता,जसवंत सिंह देवड़ा ,पूनम गोयल,शोभा राजपुरोहित,दिनेश माहेश्वरी,भवर परिहार,जितेंद्र वैष्णव,मनोहर लाल राठौड़,महेंद्र मालवीय,हिम्मत देवड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





