न जान सुरक्षित और न वाहन फिर किस बात का टोल,टोल सड़क की लापरवाही का मामला।

SHARE:

न जान सुरक्षित और न वाहन फिर किस बात का टोल।

टोल सड़क की लापरवाही का मामला।

देसूरी,पाली

सड़क पर बने गहरे गड्डे होने के कारण एक कार अनकंट्रोल होने के बाद 20 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गई। गनीमत रही कि कार सड़क किनारे बड़े पत्थर से टकराने के बाद रुक गई। हादसा देसूरी नाल घाट सेक्शन में सोमवार को हुआ।

सूत्रों के अनुसार सिणगारी निवासी मानाराम पटेल आमेट से देसूरी की ओर आ रहे थे। इस दौरान घाट सेक्शन में सड़क के बीच बने गड्ढे से कार को बचने के चक्कर में कार अनकंट्रोल हो गई। सड़क किनारे पड़े बड़े पत्थर से टकराकर कार रुक गई। ऐसे में कार 20 फीट गहरे बहते पानी के नाले में गिरते गिरते बच गई। वरना बड़ा हादसा हो जाता।
मानाराम पटेल मार्बल के दाने का व्यवसाय करते है इसी सिलसिले में वो राजसमंद से वापस आ रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया।
देसूरी घाट में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद अब तक सड़क सुधार के कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की खस्ताहाल सड़क पर 12 किलोमीटर के दायरे में दो बार टोल वसूला जा रहा है। इस रोड पर जान व माल दोनो ही सुरक्षित नहीं तो किस बात का टोल वसूला जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment