घाणेराव में आयोजित भव्य कावड़ यात्रा में झलकी सनातन शिव संस्कृति।

SHARE:

रियासत कल मे गोडवाड की राजधानी रहे घाणेराव नगर मे भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ।

घाणेराव,पाली

कावड़ यात्रा का श्री गणेश श्री सिद्ध अभयदाता हनुमान बाबा धूणी आश्रम से पंडितो के मंत्रोच्चार आश्रम के महंत देवीदास जी महाराज के सानिध्य में कलश व वरुण पूजन कर

घाणेराव की अरावली गंगा से कावड़ियों ने जल भर कर कई प्रकार के वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ कावड़ यात्रा शुरू हुई। जो सूरज कुंड के पंच तीर्थ स्थित चार मुखी भूतेश्वर महादेव के मठ में भूतनाथ महादेव का जलाभिषेक कर मुख्य बाजार स्थित निर्बदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इसी प्रकार कस्बे ब्रह्मपुरी स्थिति शिवालय व पीपलेश्वर महादेव सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक कर नगर के दक्षिणी छोर स्थित पहाड़ी की गुफा में स्थित गुप्तेश्वर महादेव व द्वादश ज्योतिर्लिंग तीर्थ पहुंच कर गुप्तेश्वर महादेव के स्वयं भू शिवलिंग व बारह ज्योतिर्लिंगो का जलाभिषेक किया गया। गाँव के हजारों लोगों ने शिव भक्त कावड़ियों का पुष्पा वर्षा के साथ स्वागत किया। कावड़ यात्रा का समापन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ। इस दौरान भामाशाह द्वारा आयोजित महाप्रसादि में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment