देसूरी मे भव्य आठवी कावड़ यात्रा में झलकी सनातन धर्म संस्कृति।

SHARE:

देसूरी मे भव्य आठवी कावड़ यात्रा

का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।

देसूरी,पाली

कावड़ यात्रा का आरम्भ बैद्यनाथ महादेव मंदिर (अखाडा ) देसूरी मे पंडित अशोक कुमार दवे के आचार्यत्व मे एवं गोविन्द पूरी के सानिध्य मे रुद्राभिषेक,गणपति पूजन,कलश पूजन,वरुण पूजन के साथ किया। गाँव के हजारों लोगों ने शिव भक्त कावड़ियों पर पुष्पा वर्षा कर के स्वागत किया। कावड़ यात्रा का समापन लोहागढ़ महादेव मंदिर सुमेर मे हुआ। लोहगढ़ आश्रम के महंत रणछोड़ गिरी महाराज ने सुमेर ग्रामवासीयो के साथ समस्त कावड़ियों भव्य स्वागत किया। कावड़ ग्रुप द्वारा मंदिर प्रांगण मे करीब दस हजार भक्तो का भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया। वही कार्यक्रम कि शोभा बढ़ाने के लिए कावड़ यात्रा के पथ पर नासिक से से आए महाकाल ढोल ताशा ग्रुप का पर्दशन शानदार रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त कावड़ ग्रुप के सदस्य भीमसिंह, हिरसिंह,रणछोड़ सोनी,सोहन जांगिड़,धनराज मेवाड़ा,हिम्मत चौधरी,कमलेश सोनी,बाबूलाल कुमावत,नारायण चौधरी,चंद्रप्रकाश पूरी, जगदीश राजपुरोहित,प्रवीण सिंह राजपुरोहित, प्रकाश लुहार,जोगेन्दर पूरी इत्यादि ने सहयोग किया साथ मे पुलिस थाना देसूरी, पुलिस थाना खिवाडा, कैलाश वैष्णव,पत्रकार अशोक कुमावत घनश्याम छिपा सभी ने तन मन धन से सहयोग किया। देसूरी सहित क्षेत्र के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment