उर्स की व्यवस्था का प्रशासनिक अधिकारियो ने दरगाह परिसर का लिया जायजा।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कपासन 30 जुलाई
प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 84वें तीन दिवसीय उर्स की व्यवस्था का प्रशासनिक अधिकारियो ने दरगाह परिसर का लिया जायजा।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास अशरफी के अनुसार 01 अगस्त से 03 अगस्त तक होने वाले उर्स का बुधवार दिन मे डी.वाई.एस.पी. हरजी लाल यादव, तहसीलदार नासीर बेग मिर्जा, सी.आई. रतन सिंह, कस्बा इंचार्ज ए.एस.आई. शंकर लाल, हेड़ काॅस्टेबल महेन्द्र, बीट काॅस्टेबल जीतू गुजर, नगरपालिका उपाध्यक्ष सैयद ऐजाज अली ने दरगाह परिसर मे मेला ग्राउण्ड, आस्ताना ए आलिया, अहमद कबीर मंजील, औलिया मस्जिद, महबूब पार्क एवं पूरी दरगाह परिसर का निरिक्षण कर कमेटी पदाधीकारी एवं सदस्यो को सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर नगरपालिका स्वास्थ्य निरिक्षक रेखा देवी, जमादार विजय कुमार कोदली एवं कई पुलिसकर्मियो के साथ दरगाह वक्फ कमेटी के नायब सदर मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी, खजांची अब्दुल वाहिद अंसारी, कमेटी सदस्य अशफाक हुसैन तुर्किया, सैयद अख्तर अली बुखारी, हाजी अब्र्दुरहमान मंसूरी, हाजी जेनुद्दीन, मंसूर अहमद ओठवाल, हाजी शरीफ मेवाती, हाजी शब्बीर पंुवार आदि उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment