विप्र सेना शहर अध्यक्ष दवे का विप्र सेना परिवार द्वारा हुआ स्वागत,भाजपा शिवाजी मंडल उपाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत।

SHARE:

विप्र सेना शहर अध्यक्ष दवे का विप्र सेना परिवार द्वारा हुआ स्वागत।

भाजपा शिवाजी मंडल उपाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत।

पाली :

विप्र सेना के शहर अध्यक्ष ऋतिक दवे का भाजपा शिवाजी मंडल मे उपाध्यक्ष बनने पर जिला प्रभारी अमित त्रिवेदी और ज़िलाध्यक्ष मुकेश नाबरिया के नेतृत्व मे स्वागत – सत्कार कर सभी विप्र बंधुओ द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गयी।

विप्र सेना के जिला प्रवक्ता नरेन्द्र तिवाड़ी ने बताया की ऋतिक दवे पिछले काफी समय से सामाजिक कार्यो व भाजपा संगठन मे अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है।
दवे पहले भी भाजपा में युवा मोर्चा के के शहर अध्यक्ष रहे चुके है, जिसको देखते हुए ही भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल बंजारा व जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने उनको ये नवीन जिम्मेदारी सौंपी है।

दवे को बधाई देने वाले विप्र बंधुओ में विप्र सेना प्रदेश सचिव कैलाश गौड़, आशीष तिवाड़ी, राजेंद्र शर्मा, मनीष दाधीच, शरद पांडे, लवलेश शर्मा कुलदीप दाधीच डेविल शर्मा अंकित व्यास घनश्याम छिपा सहित अनेक विप्र बंदू उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment