123 शारीरिक शिक्षकों ने संगोष्ठी में दी उपस्थिति।

देसूरी,पाली
पाली जिला ( प्रारंभिक शिक्षा ) शारीरिक शिक्षा शिक्षक संगोष्ठी 2025 – 26 का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, काणा के तत्वाधान में श्री सोनाणा खेतलाजी जूनीधाम सोनाणा में दो दिवसीय संगोष्ठी आयोजित किया गया।
शारीरिक शिक्षक हरिओम पुरी गोस्वामी ने बताया कि उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि बलवीर सिंह राणावत उप जिला शिक्षा अधिकारी ( शा. शि. ) पाली ने मां सरस्वती को माला, कुमकुम लगाकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि मोहन लाल बलाई मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी, अध्यक्षता भगा राम प्रजापत जिलाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक संघ पाली एवं विशिष्ठ अतिथि मंगला राम नायक अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी, मूल चंद मालवीय प्रधानाचार्य सोनाणा एवं पाली जिला खेल प्रभारी शैलेन्द्र सिंह राठौड़ व वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ब्लॉक अध्यक्ष बाली
के निर्देशन में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि राणावत ने शारीरिक शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया वही मुख्य अतिथि मोहन लाल बलाई ने खेल के नियमों से अपडेट रहने हेतु मार्ग दर्शन किया।
गोस्वामी ने बताया कि वार्ताकार कैलाश मेवाड़ा, पर्वत सिंह, भूरा राम, किशोर सिंह , छगन परमार एवं भामाशाह दीपक टांक SBI बैंक देसूरी, देवा राम डुंगा राम मारू कुम्हार, दीपक कुमार प्रजापत HDFC बैंक सोजत, अमित कुमार मुंडारा एवं नवीन पदोन्नत वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजेन्द्र सिंह राणावत नारलाई व जगदीश सिंह राजपुरोहित रोहट,सोनाणा खेतलाजी जूनीधाम सोनाणा के अध्यक्ष प्रकाश वन गोस्वामी को इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंच का संचालन प्रकाश कुमार मेवाड़ा मुंडारा एवं सरस्वती वंदना रेखा चौहान नाडोल ने की। प्रधानाध्यापक घीसा राम मोबारसा ने सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने हेतु धन्ना राम मोबारसा, महेन्द्र सिंह गेहलोत, मदन पुरी गोस्वामी, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, चम्पा लाल, विजेंद्र पंवार, संग्राम राम रायका, दिनेश कुमार पंवार, योगिता गुर्जर एवं रेखा कुमारी द्वारा सहयोग किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





