प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत 50 टीबी रोगियों को बांटे पोषण किट।

SHARE:

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत 50 टीबी रोगियों को बांटे पोषण किट।

पाली।

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत पहल के अन्तर्गत इन दिनों पूरे राज्य में सघन निक्षय पोषण किट वितरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज बुधवार को लगभग 50 से अधिक टीबी रोगियों को पोषण सामग्री के किट वितरण किए गए।

जिला क्षय निवारण केन्द्र पाली के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. उज़मा जबीन ने बताया कि इस अभियान के तहत अधिकाधिक राजकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं, दानदाताओं, भामाशाहों और आमजन को निक्षय मित्र बनकर उपचाराधीन टीबी रोगियों को पोषण एवं अन्य सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों को उचित पोषण प्रदान करते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने के साथ टीबी रोगियों को सामाजिक, आर्थिक एवं रोजगार परक कौशल उपलब्ध करवाना भी है। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर जितेन्द्र कुमार राणा, संजीव जोशी, हेमलता वैष्णव, एएनएम जयश्री शर्मा, एमपीडब्ल्यू मांगीलाल, फार्मासिस्ट चावण्ड सिंह, सहायक रेडियोग्राफर जगदीश भाटी, वरिष्ठ सहायक निर्भय सिंह, रूकमा देवी एवं रानी देवी के साथ-साथ डीपीसी राजीव गहलोत, टीबी एचआईवी समन्वयक कुलदीप शर्मा, एसटीएस महावीर सिंह, विकास सोनगरा, एसटीएलएस ताराराम परिहार, डीईओ प्रमोद पाण्डेय ने स्वप्रेरणा से निक्षय मित्र बनते हुए आज बुधवार को लगभग 50 से अधिक टीबी रोगियों को पोषण सामग्री के किट वितरण के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेदान्त गर्ग ने जिला क्षय निवारण केन्द्र, पाली के स्टाफ की इस पहल की सराहना करते हुए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्य कार्मिकों व अन्य विभागों में कार्यरत राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निक्षय मित्र बनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर एसटीएस गोपाल मंत्री, कनिष्ठ सहायक विजयपाल मीणा, लेखा सहायक मो. सालिक इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. उज़मा जबीन द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों, कार्मिकों, निक्षय मित्रों व मरीजों का आभार व्यक्त किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment