भदेसर उपखंड अधिकारी के खिलाफ भदेसर बार एसोसिएशन व सांवलिया जी बार एसोसिएशन द्वारा सामूहिक सांकेतिक भुख हड़ताल ।
एसडीएम कार्यालय के सामने सुबह 10:00 बजे से 5:00 तक की गई ।
नरेन्द्र सेठिया,भादसोड़ा ,
उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे के विरुद्ध भदेसर बार एसोसिएशन द्वारा 10 जुलाई से सामूहिक कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है जहां पर सभी वकीलों द्वारा उपखंड अधिकारी की रेवेन्यू बोर्ड अजमेर के निबंधक व चेयरमैन वअतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम को ज्ञापन देकर वकीलों के साथ उपखंड अधिकारी की कार्य प्रणाली व कुछ किसानो वसूली कर निर्णय करने सहीत कई कार्य शिकायत की गई लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर जब तक इसअधिकारी को यहां से नहीं हटाए जाएगा तब तक कोर्ट का कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा जहां पर आज सांकेतिक भुख हड़ताल की
एकदिवसीय भुख हड़ताल की जहां पर आज सांवलिया जी बार एसोसिएशन के वकीलों द्वारा भी कार्य का बहिष्कार कर भदेसर बार एसोसिएशन का समर्थन किया जहां पर एसडीएम कार्यालय के सामने सभी वकीलों द्वारा काली पट्टी बांधकर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया वह जब तक एसडीएम को भदेसर से नहीं हटाया जाएगा आंदोलन जारी रहने का निर्णय लिया
इधर एसडीएम के जन्म दिवस पर केक पर तिरंगे व अशोक चक्र का निशान लगाकर और मोमबत्ती लगाकर जलाने के विरोध में एसडीएम के खिलाफ उपखण्ड कार्यालय से भदेसर थाना तक रैली निकाल कर पुलिस थाना भदेसर व उपाधीक्षक भदेसर को रिपोर्ट देकर कानूनी कार्रवाई की मांग कि उपखंड न्यायालय भदेसर के उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे को तत्काल रूप से apo करने तक उपखंड अधिकारी भदेसर के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की ।इस क्षेत्र में काश्तकारों से वसूली कर निर्णय करने की शिकायतें की जा रही थी वह अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार की शिकायतें भी की जा रही थी इस संबंध में एक बड़ा आंदोलन की योजना बनाई गई जिसमें मौके पर भदेसर बार संघ अध्यक्ष उमेश कुमार आगार, बार संघ मंडफिया अध्यक्ष केसर सिंह , चमनपाल सिंह , मदन जैन सचिव उदय लाल गाडरी कोषाध्यक्ष सूर्यपाल सिंह गौड, फारुख मोहम्मद, मदन खटीक, ओंकार रायका, आसिफ मोहम्मद नरेंद्र सिंह, आलम हुसैन शाहिद खान अंसार हुसैन ,नरपत खटीक, काबिल हुसैन ,जाहिद रजा सूर्यकरण सिंह , प्रेम सिंह मेहता, मोहन जाट, प्रशान्त जैन, कैलाश जाट, भरत लड्ढ़ा, राजेन्द्र सिंह, बद्री लाल रैगर महिपाल सिंह उपस्थित थे ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





