विधायक बोले प्रति दिवस दो वार्ड क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जायेगा।

SHARE:

विधायक आक्या ओर टीम ने चलाया शहर के वार्डो में सफाई अभियान

विधायक बोले प्रति दिवस दो वार्ड क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जायेगा।

नरेन्द्र सेठिया चितौडगढ

मजबूत ईच्छा शक्ति व दृढ़ संकल्प से प्रत्येक मुश्किल कार्य को भी संभव बनाया जा सकता है। वह दिन दूर नही जब हमारा चित्तौडगढ भी स्वच्छता में देश के शीर्ष शहरो में शामिल होगा। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या देहली गेट से शहर के वार्डो में सफाई अभियान कार्य आरम्भ करने के अवसर पर वार्ड वासियो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रति दिवस दो वार्ड क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जायेगा।
इस दौरान विधायक आक्या व टीम द्वारा देहली गेट सहित नगर परिषद वार्ड नं. 50 व 52 में नालियो की सफाई, नाली किनारे उगी जंगली झाड़िया आदि हटाई गई। इस दौरान वार्ड की नालियां क्षतिग्रस्त होने, गोरा बादल स्टेडियम की दुर्दशा पर नगर परिषद व नगर विकास न्यास के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक साफ सफाई करने, नालियो की मरम्मत कराने एवं गोरा बादल स्टेडियम की मरम्मत का कार्य शीघ्र आरम्भ कराने के निर्देश दिये। इस दौरान बडी संख्या में उपस्थित वार्ड के वरिष्ठजनों ने आवश्यक सुझाव दिये।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, शेलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, शिवराज सिंह बैजनाथिया, नवीन पटवारी, कमलेश आमेरिया, राजन माली, गोपाल जाजू, रवि विराणी, नानालाल मेनारिया, मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी, राहुल गांछा, नंदलाल रेगर, अनिल सुराणा, अनिल तम्बोली, कन्हैयालाल माली, पीन्टू मोदी, दिपक वर्मा, पंकज सेन, जगदीश मण्डोवरा, गोपाल दाधीच, मुकेश वाघेला, रेखा शक्तावत, संजय गर्ग, प्रसुन्न शर्मा, राजेश लोठ, राधेश्याम आमेरिया, प्रहलादराय आमेरिया, लक्ष्मण सिंह, कैलाश जीनगर, राजकुमार सोनी, कृष्ण गोपाल दशोरा, अजय लोठ, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment