निर्माणाधीन मंदिर को क्षतिग्रस्त करने के मामले का आरोपी पुलिस हिरासत में।

SHARE:

निर्माणाधीन मंदिर को क्षतिग्रस्त करने के मामले का आरोपी पुलिस हिरासत में।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

डूंगला कस्बे में 7 जुलाई को निर्माणाधीन शिव मंदिर के क्षत्रिग्रस्त होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि 7 जुलाई को कस्बा डुंगला से भानाखेडी जाने वाली रोड स्थित निमार्णाधीन रामेश्वरम महादेव मन्दिर को क्षतिग्रस्त करने की घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी हीरालाल जाट की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजिबद्ध कर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के मार्गदर्शन में थानाधिकारी डूंगला अमृतलाल उपनिरीक्षक मय टीम तथा थानाधिकारी थाना मंगलवाड, थानाधिकारी निकुम्भ मय टीम थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा मय टीम व जिला साईबर टीम चितौडगढ द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाश की तलाश की गई। मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अनुसंधान के दौरान आरोपी मुस्लिम मोहल्ला डुंगला निवासी 28 वर्षीय सलमान खां मेवाती पुत्र अजीज खां उर्फ बुग्गा मेवाती को गिरफतार किया जाकर न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

*कार्यवाही करने वाली टीमः-*
थानाधिकारी डूंगला अमृतलाल उ.नि. मय टीम, थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पुनि मय टीम, थानाधिकारी मंगलवाड भगवानलाल पुनि मय टीम, थानाधिकारी निकुम्भ रामसिंह उनि मय टीम, साइबर सेल के कानि. रामावतार। डूंगला थाने के कानि. ओमप्रकाश का विशेष योगदान रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment