भू माफियाओं के हौसले बुलंद,सरकारी जमीन पर हो रहा कब्जा।

SHARE:

भू माफियाओं का सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, योगी सरकार के निर्देश भी बे- असर

भू माफियाओं के हौसले बुलंद, सरकारी जमीन पर हो रहा कब्जा।

आयोध्या (महाराजगंज थाना क्षेत्र)।
जनपद अयोध्या के ग्राम दुर्गापुर जानापुर में भू माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही प्रशासन का। ग्राम निवासी सुनील सिंह उर्फ़ चिंता, पुत्र गुरुवचन सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने स्थित गाटा संख्या 481, जो कि ग्राम समाज की जमीन और सरकारी तालाब है, उस पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। सुनील सिंह का कहना है कि भू माफिया खुलेआम कह रहे हैं – “सरकारी जमीन है, कब्जा करूंगा”, और सरकार भी कुछ नहीं कर पाएगी। आरोपियों में भूपेंद्र सिंह, शेष नारायण सिंह, इश नारायण सिंह, केश नारायण सिंह और बादल सिंह जैसे नाम शामिल हैं। पीड़ित का दावा है कि ये सभी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं, जो प्रतिदिन उनके घर आकर माँ-बहन की अशोभनीय गालियां देते हैं और धमकाते हैं। इतना ही नहीं, सुनील सिंह व उनके भाई को फोन पर जान से मारने की धमकियाँ भी मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पूरे परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है। गाँव के प्रधान और अन्य जिम्मेदार लोग भी इस मामले में मौन धारण किए हुए हैं, जिससे भू माफियाओं का मनोबल और बढ़ गया है। सुनील सिंह ने जिला प्रशासन और शासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी की मांग: “प्रशासन जल्द हस्तक्षेप करे और सरकारी भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कराए, साथ ही मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment