भदेसर उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे ने अपना जन्मदिन एकलव्य ज्ञान केंद्र के बच्चों के साथ मनाया।

SHARE:

भदेसर उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे ने अपना जन्मदिन एकलव्य ज्ञान केंद्र के बच्चों के साथ मनाया।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

इस बीच SDM ऋषि सुधांशु पांडे ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया भविष्य में आने वाली भर्तियों एवं पढ़ाई को बेहतर कैसे बनाएं इसकी भी सीख दी।
एक अच्छे विद्यार्थी में क्या क्या खूबियां होनी चाहिए एवं शिक्षा को जीवन मे हथियार की तरह उपयोग करना चाहिए ।
तथा पंचायत समिति सदस्य जनप्रतिनिधि पवन आचार्य ने सभी बच्चों को भविष्य में एक अच्छे पद पर पहुँचने की शुभकामनाएं दी एवं सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को निरन्तर रखने की सलाह दी और अपने व्यक्तित्व को कैसे निखारे यह सिखाया एवं भदेसर के युवाओं के साथ हर कदम पर साथ देने का वादा किया । इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने बच्चों के साथ केक काटा ओर मिठाई खिला कर सभी का मुंह मीठा कराया एवं इस बीच प.सं. जनप्रतिनिधि पवन आचार्य ,संचालन कर्ता रेखा दमामी, रितिक गर्ग , संजय कंजर, लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment