पुलिस थाना परिसर में शांति समिति सदस्यो कि बैठक आयोजित,धार्मिक कार्यक्रम को लेकर की चर्चा।
देसूरी,पाली
पुलिस थाना देसूरी परिसर में आगामी मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाये जाने वाले धार्मिक त्योहार मोहर्रम ताजिया के उपलक्ष में श्रीमान थानाधिकारी पुलिस थाना देसूरी द्वारा सीएलजी सदस्यों व शांति समिति सदस्यो कि मीटिंग ली गई । जिसमें श्रीमान थानाधिकारी के साथ एसडीएम साहब देसूरी भी मौजूद रहे।
उक्त त्योहार मोहर्रम ताजिया व जुलूस को शांतिपूर्वक एवं सद्भावना पूर्वक तरीके से मनाने को लेकर बताया गया। किसी भी प्रकार की घटना न हो इस हेतु विभिन्न निर्देश दिए गए तथा त्यौहार और जुलूस में होने वाली छोटी छोटी समस्याओं को भी सुना गया ।
मीटिंग में सीएलजी एवं शांति समिति सदस्य ,पुलिस मित्र,थाना स्टाफ मौजूद रहे ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 201





