आदर्श स्कूल में भामाशाह ने किया वाहन भेट,बच्चों को मोबाइल छोड़ने की दी नसीहत।

SHARE:

आदर्श स्कूल में भामाशाह ने किया वाहन भेट,बच्चों को मोबाइल छोड़ने की दी नसीहत।

oplus_0

घाणेराव,पाली

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा संचालित घाणेराव में आदर्श विद्या मंदिर में बच्चों को लाने लेजाने की असुविधा को देखते हुए विद्यालय की प्रबंधक कमेटी के अनुरोध पर भामाशाह भीकमचंद पुनमिया परिवार ने इको गाड़ी विद्यालय को भेट कर उसका विधिवत रूप से उद्घाटन कर विद्यालय को सुपर्द की। विद्यामंदिर में इस नेक कार्य के लिए समस्त ग्राम वासियों व विद्यालय प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भरत सिंह देवल व सभी सदस्य व विद्यामंदिर के स्टाफ ने भामाशाह परिवार का स्वागत सामग्री से बहुमान कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद भामाशाह जितेंद्र कुमार कांतिलालजी पुनमिया ने विद्यालय विकास में 51 हजार व पानी बेन जुगराजजी कोठारी की और से 11 हजार देने की घोषणा की। आचार्य विजय वैदिक ने मंत्रोच्चार के साथ सारा कार्य विधवत रूप से सम्पन्न करवाया।

इस दौरान महामंडलेश्वर कार्यकरणदास काला टूक आश्रम व बाबा धूणी आश्रम के महंत देवीदासजी त्यागी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था प्रकाश कुमार परमार,एंबुलेंस भेट करने वाले भामाशाह निर्मल कुमार हिंगड व दिनेश कुमार राजावत,दिलीप कुमार कातरेला,शांतिलाल लोढ़ा,लीलाबाई सहित सभी भामाशाहों का स्वागत किया। इस दौरान भामाशाह भीकमचंद पुनमिया परिवार द्वारा सभी को प्रभावना व मिष्ठान वितरण किया। विद्यालय प्रबंधन कमेटी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment