पिता संतान के लिए सिर्फ संरक्षक नहीं, बल्कि जीवन के पहले गुरु-आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण।

SHARE:

पिता संतान के लिए सिर्फ संरक्षक नहीं, बल्कि जीवन के पहले गुरु – आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण।

महेन्द्र देव पाण्डेय की पुण्य तिथि पर आयोजित हुई संगोष्ठी, किया गया पौधरोपण

संजय यादव,अयोध्या।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के पिता स्वर्गीय महेन्द्र देव पाण्डेय की द्वितीय पुण्यतिथि पर मंगलवार को “जीवन में पिता का महत्व” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर तहसील के दुर्गापुर रमपुरवा स्थित पंचायत भवन में संपन्न हुआ। संगोष्ठी में संत, भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने स्व. पाण्डेय के योगदान और जीवन मूल्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमत निवास पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेश नंदनी शरण ने कहा, पिता संतान के लिए सिर्फ संरक्षक नहीं, बल्कि जीवन के पहले गुरु होते हैं। उनके संस्कार अगली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। महंत राजकुमार दास, ने कहा, परिवार की मजबूती का आधार पिता होते हैं। उनका जीवन संघर्ष और त्याग की मिसाल होता है। संघ के महानगर संचालक डा विक्रमा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि परिवार की नींव पिता की निःस्वार्थ मेहनत पर टिकी होती है। आज की पीढ़ी को चाहिए कि वह अपने पूर्वजों के संघर्ष और मूल्यों को याद रखे।
जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा, इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा, स्व. महेन्द्र देव पाण्डेय न केवल एक आदर्श पिता बल्कि समाज के लिए प्रेरक व्यक्तित्व थे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, ऐसे कर्मठ और संस्कारी व्यक्तित्व को कभी भुलाया नही जा सकता है। उनका जीवन समाजसेवा और नैतिक मूल्यों का प्रतीक था। एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने कहा, संस्कारों की विरासत से ही समाज और राजनीति की दिशा तय होती है। संचालन राम मोहन भारती ने किया।
कार्यक्रम के अंत में स्व. महेन्द्र देव पाण्डेय की स्मृति में परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर सहाकरी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, बीकापुर चेयरमैन राकेश पाण्डेय राना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह कप्तान, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, जिपंस चंद्रभान सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अवधेश सिंह मुन्ना, विश्वनाथ सिंह, शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, शिवकुमार सिंह, प्रधानाचार्य अरूण कुमार त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश तिवारी, कपिल देव वर्मा, शिव कुमार यादव, सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति रही।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment