जन सुनवाई में समस्या निस्तारण के दिए निर्देश।

SHARE:

जिलाधिकारी ने फुंडे ने जन सुनवाई का आयोजन कर सुनी जनसमस्याएं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

संजय यादव,अयोध्या ।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में जन सुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक-एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी जन सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं एवं शिकायतकर्ता को निस्तारण से संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी एल/ए, उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment