मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भदेसर में ब्लाक स्तरीय अकादमिक टास्क फोर्स की बैठक।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भदेसर में ब्लाक स्तरीय अकादमिक टास्क फोर्स की बैठक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री हेमंत कुमार जोशी की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें कार्यपुस्तिका में नियमित अभ्यास वह उसकी विभिन्न स्तरों पर समय-समय पर जांच किए जाने एवं एबीएल किट के माध्यम से विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षण करवाने पर बल दिया गया ब्लॉक में गत सत्र मिशन निपुण भारत के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु चलाए गए मिशन निपुण चित्तौड़गढ की गतिविधियों पर समीक्षात्मक टिप्पणी प्रस्तुत करते हुए आगामी सत्र की कार्य योजना प्रस्तुत की
एफ एल एन के तहत आयोजित गतिविधियों निपुण मेले के आयोजन पर और प्रखर राजस्थान कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए इन कार्यक्रमों में संबंधित गतिविधियों का अभ्यास करवाया जाए यह तय किया गया
1 जुलाई से शुरू प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में किए जाने वाले सर्वे को ऑनलाइन एप पर भी करने और नामांकन बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया बैठक में BATF के सभी सदस्य मौजूद रहे इस मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमंत जोशी नोडल प्रधानाचार्य शंभू लाल मेनारिया महात्मा गांधी विद्यालय प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा झुंझुनू के गुरुजी गोपीचंद चंद और भानु प्रताप सिंह , Krp जगदीश वैष्णव अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन करिश्मा नामदेव ने किया और आभार व्यक्त श्री शंभू लाल मेनारिया के द्वारा किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





