पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा शुक्रवार शनिवार व 30 जून सोमवार को जिले की विभिन्न ब्लाक में शिविर आयोजित होंगे।

SHARE:

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा
शुक्रवार शनिवार व 30 जून सोमवार को जिले की विभिन्न ब्लाक में शिविर आयोजित होंगे।

पाली।

राज्य सरकार द्वारा आमजन को लाभार्थ करने के उदेश्य से चलाये जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के में 9 जुलाई तक शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत शुकवार को भी शिविर आयोजित किये जायेगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार शिविर 27 जून शुक्रवार को , 28 जून शनिवार को व 30 जून सोमवार को आमजन लाभार्थ आयोयित किये जायेंगे।
27 जून को बाली के मिरगेश्वर, पीपला, सेवाड़ी व पादरला, देसूरी के नाडोल, कोटडी, मारवाड़ जंक्शन के बारसा ,नरिंसहपुरा ,दुदौड , पाली के भांगेसर, डिंगाई, रानी के किरवा, बूसी, रोहट के झीतड़ा, सोजत के रायरा कलां, खोडिया, हरियामाली, सुमेरपुर के बसंत, धणा, कोसेलाव में शिविर आयोजित होगे।
28 जून शनिवार को बाली के भाटूंद, बीजापुर, दूदनी, सैणा, देसूरी के ढालोप, घाणेराव, मारवाड़ जंक्शन के आउवा, देवली आउवा , जामुन्दा रानी के नादाना भाटान, जवाली, रोहट के ढाबर, सोजत के बगड़ी नगर, गुड़ा कलां, गुड़ा रामसिंह, सुमेरपुर के साण्डेराव व अनोपपुरा में शिविर आयोजित होंगे।
30 जून सोमवार को बाली के उपला भीमाणा, नाडिया, भीमाणा, देसूरी के दुदापुर, गुडाजाटान, मारवाड़ जंक्शन के धनला, इसाली ,बासनी जोजावर , पाली के लाम्बिया, रूपावास, रानी के निम्बाड़ा, भादरलाउ, रोहट के कुलथाना, गेलावास, सोजत के गुडा बींजा, केलवाद, सियाट एवं सुमेरपुर के बिरामी, खिंवाड़ा में पंडित दीदनयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
—-

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment