नवाचार को बढ़ावा देने , महिलाओं को शशक्त बनाने के लिए “विजनरी लीडरशीप” अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट ने आयोजित किया कार्य क्रम
संजय यादव,अयोध्या धाम l
शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गेंनबा सोपान राव मोजे कॉलेज ऑफ इंजीनियर (GSMCOE) पुणे में इंजीनियर छात्र छात्राओं के लिए ओपन सोर्स इनोवेशन प्लेटफॉर्म Shanacoder.com लॉन्च किया गया l यह प्लेटफार्म महिला प्रोद्योगिकी का मजबूत प्रतिनिधित्व करता है l इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा उक्त कॉलेज के प्रिंसिपल को को नवाचार बढ़ावा देने तथा महिलाओं को शशक्त बनाने के लिए “विजनरी लीडरशीप” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया l इस अवसर पर प्रिंसिपल ने कहा “हमारे छात्र विशेष रूप से महिला इंजीनियर्स ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म के क्षेत्र में क्रांति ला रही है” कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के पुणे क्षेत्र के संचालक रोहित मौर्य ने किया l प्लेटफॉर्म निर्माण में मुख्य टीम के रूप में रोहित मौर्य, अनुजा मांगड़े, निकिता यादव, सनिका पवार, आकांक्षा गायकर, वैभवी इंगुल, आदित्य, शुभम , ओमकार विशाले ने कार्य किया l इस आयोजन को 24 घंटे के हैकथान में किया गया l Shanacoder.com वास्तविक दुनिया के छात्र निर्मित प्रोजेक्ट (EMS, HMS, RMS ) प्रदर्शित करता है l ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ विजय शंकर मौर्य ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मिलित होकर सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





