अयोध्या में भीखम दास ट्रस्ट पटना मंदिर द्वारा आयोजित हुआ भव्य प्रसाद वितरण।

SHARE:

अयोध्या में भीखम दास ट्रस्ट पटना मंदिर द्वारा आयोजित हुआ भव्य प्रसाद वितरण।संजय यादव,अयोध्या धाम।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के बगल स्थित भीखम दास ट्रस्ट पटना मंदिर स्वर्गद्वार, अयोध्या में आज एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन पटना मंदिर के दासानुदास इंद्रजीत पाठक पुजारी के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर अयोध्या के अनेक प्रमुख संत-महंत, गृहस्थ और सैकड़ों की संख्या में साधु-संत उपस्थित रहे। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को कृतार्थ किया। भंडारे में उपस्थित सभी भक्तों ने धार्मिक सद्भाव और भक्तिमय वातावरण में भोजन प्रसाद का आनंद लिया। यह आयोजन अयोध्या की आध्यात्मिक परंपरा और अतिथि देवो भवः की भावना का प्रतीक रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment