भंडारे का आयोजन, साधु-संतों और गृहस्थों ने लिया प्रसाद।

SHARE:

अयोध्या धाम स्वर्गीय शिवराम शरण महाराज की 26वीं पूर्ण तिथि पर भव्य भंडारे का आयोजन, साधु-संतों और गृहस्थों ने लिया प्रसाद।

संजय यादव,अयोध्या।

धर्म नगरी अयोध्या में आज स्वर्गीय शिवराम शरण महाराज की 26वीं पूर्ण तिथि बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर श्री पुरुषोत्तम भवन, गोलाघाट अयोध्या में एक विशाल और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या के कोने-कोने से पधारे साधु-संतों, महंतों और बड़ी संख्या में गृहस्थों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूरा कार्यक्रम श्री पुरुषोत्तम भवन के महंत सियाराम दास महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। महंत सियाराम दास ने स्वर्गीय शिवराम शरण महाराज के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन जनकल्याण और धर्म सेवा को समर्पित था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम समाज में शांति और सौहार्द स्थापित कर सकते हैं। भंडारे में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। अयोध्या के प्रमुख अखाड़ों और मंदिरों से जुड़े साधु-संतों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर स्वर्गीय महाराज को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कई भजन-कीर्तन मंडलीयों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय शिवराम शरण महाराज की स्मृति में यह भंडारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य महाराज के दिखाए सेवा मार्ग का अनुसरण करना और समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाना है। उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment