अयोध्या धाम में श्री राघवेंद्र भवन में भव्य भंडारे का आयोजन
अयोध्या धाम के श्री राघवेंद्र भवन, कटरा में महंत राम बिहारी दास महाराज और सरयू शरण दास महाराज की अध्यक्षता में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरु जी के महाराज के वार्षिक उत्सव महोत्सव के उपलक्ष्य में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस पावन अवसर पर सैकड़ों साधु-संतों और भक्तगणों ने उपस्थित होकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में अयोध्या के कई प्रमुख संत-महंत और गृहस्थ भी मौजूद रहे। इनमें विशेष रूप से महंत शत्रुघ्न शरण, रामेश्वर दास, कमल दास रामायणी, रामशरण दास, बंसी दास महाराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वार्षिक उत्सव महोत्सव के इस भव्य आयोजन से अयोध्या धाम में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 34





