जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न।
संजय यादव,अयोध्या।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बन्धु अयोध्या की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया, तत्पश्चात पिछली बैठक की कार्यवाही एवं अनुपालन की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान व्यापार प्रतिनिधियों द्वारा भवन नक्शा पास कराने में आ रही समस्याएं, गोसाईगंज क्षेत्र में खराब कैमरे व स्ट्रीट लाइट, गलियों में इंटरलॉकिंग के नवीनीकरण, रामपथ पर जलभराव की समस्या एवं 35 स्थानों पर यूरीनल निर्माण की आवश्यकता जैसे विषय उठाए गए। साथ ही नगर में जाम, सीवर लाइन और पार्किंग जैसी समस्याओं पर भी चर्चा हुई।इन मुद्दों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र निराकरण के लिए कहा। उन्होंने व्यापारिक सहयोग से निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की MSME योजना की जानकारी भी दी, जिसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट का प्रावधान है।बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सीओ सिटी, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर समेत अनेक विभागीय अधिकारी एवं व्यापार प्रतिनिधि श्रीचन्द्र प्रकाश गुप्ता, अतुल कुमार सिंह, विजय गुप्ता, मो. उमर, अरुण कुमार गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





