पुलिस के आदेश व निर्देश का उल्लंघन करते है बार बार रोड पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले बाहरी दुकानदार।
संजीव यादव,अयोध्या।
श्री राम हॉस्पिटल से लेकर अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन तक सड़क के बीच में कुछ ठेलेदार दुकान लगा लेते हैं। हर दिन बार-बार पुलिस और चीता सिपाही इसको हटवाती है। इसके बावजूद यह पुनः लगा लेते हैं। जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है। नगर निगम परिवर्तन दल इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते श्री राम अस्पताल से लेकर अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन तक सड़क के बीच में बाहरी दुकानदार ठेला लगा लेते हैं, जिससे जाम लगता है। इसके कारण कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है? कृपया जिम्मेदार विभाग और उच्च अधिकारी ध्यान दें और अतिक्रमण का स्थाई निराकरण निकाले।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 64





