दहेज के लालची भेड़ियों से परेशान पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक महोदय चितौडगढ से लगाई न्याय की गुहार।
नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़
पीड़िता सीमा जाट निवासी अमरपुरा तहसील भदेसर जिला चितौडगढ ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर एक परिवाद इस आशय का पेश किया कि चार अभियुक्तगण (1) प्रह्लाद जाट पिता गेहरी लाल जाट निवासी उमेदपुरा तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़
(2) गहरी लाल जाट निवासी उमेदपुरा तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़
(3) पुष्पा बाई जाट पत्नी में गेहरी लाल जाट निवासी उमेदपुरा तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़
(4)ममता जाट पत्नी कमलेश जाट निवासी तनावा खेड़ा तहसील कपासन जिला
पिडिता ने एक परिवाद इस आशय का पेश कीया की आज से करीब दो वर्ष पूर्व पीडिता सीमा जाट का विवाह प्रहलाद जाट पिता गेहरी लाल जाट निवासी उमेदपुरा तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ से हिन्दु रिती रिवाज से शादी हुई और विवाह के समय पीडिता के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दो तोला सोना ,1 किलो चांदी के जेवरात,घरेलू उपयोग के सामान उपहार स्वरूप में दिए थे पिडिता जब से ही अपने पत्नी धर्म का पालन कर ससुराल मे रहने लगी लेकिन एक वर्ष बाद ही अभियुक्तगण पीडिता से दुर्व्यवहार करने लग गये और आये दिन प्रहलाद जाट शराब पीकर अपने घरवालो के साथ मिलकर पिडिता के साथ मारपीट कर अपने पिता से पाच लाख रुपये लाकर देने की मांग करते व नहीं देने पर नई पत्नी लाने की धमकी देते इस पर पिडिता ने परेशान होकर दहेज के लालची ससुरालवालो के खिलाफ परीवाद पेश कीया जिस पर श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय चितौडगढ ने थानाधिकारी मंडफिया को जल्द से जल्द मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया व अभियुक्तगण के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने के आदेश दिए
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





