बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक
निर्धारित लक्ष्यों को अर्जित करें – जिला कलक्टर एलएन मंत्री
पाली/
जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में आज बुधवार को बीस सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गयी जिसमे बीस सूत्री कार्यक्रम के विभिन्न विभागों के लक्ष्यों व सरकार की विभिन्न फलैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्दैश दिये । बैठक में जिला कलक्अर एलएन मंत्री ने सभी संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बीस सूत्री कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों को अर्जित करे।
बैठक में उन्होंने राजिविका , कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना , कृषि विभाग आदि एंजेडावार समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्दैश दिये। साथ ही इस अवसर पर जिला कलक्टर ने विभिन्न फलैगशिप योजनाओं के बारे में वर्तमान स्थिति व प्रगति की जानकारी ली जिनमें एनएफएसए की , राजीविका में नमो ड्रोन दीदी ,सौलर दीदी आदि की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
इसी प्रकार लाडो प्रोत्साहन , कृषि व बागवानी विभाग की योजनाओं तारबदी , फार्मपाउण्ड , शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान , सार्वजनिक निर्माण विभाग की अटल प्रगति पथ ,प्रधानमंत्री गा्रम सडक योजना , एसबीएम, उधोग विभाग की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना स्वर्णकार व चर्मकारों के लिये योजना की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्दैश दिये। साथ ही अन्य विभागों जिनमें पीएचईडी की जेजेएम जल जीवन मिशन, सांख्यिकी विभाग की पंच गौरव योजना , नगर निगम ,वन, चिकित्सा विभाग आदि विभागों की समीक्षा कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर बीस सूत्री कार्यक्रम के व जिला आयोजना अधिकारी रामदयाल राठौउ ने एजेंडा बिन्दुओं को रखा और जानकारी दी। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजू लाल,एसई पीएचईडी मनीष माथुर , एसई पीडब्लूडी दिलीप परिहार , उपनिदेशक महिला बाल विकास राजेश शर्मा , उपनिदेशक सांख्यिकी वेदप्रकाश चौधरी, राजीविका डीपीएम सविता टी व विभिन्न संबधित विभागों के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





