अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन।
पाली।
जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारीता विभाग पाली के संयुक्त तत्वाधान में कालीबाई भील उड़ान योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन जिला लघु उद्योग केंद्र पाली में किया गया ।
कार्यक्रम में गायनोलॉजिस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुमन चौधरी ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में बताया कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को ऐसी सुविधा उपलब्ध हो जिससे वह स्वच्छ सुरक्षित और आरामदायक तरीके से इस समय को व्यतीत कर सकें उन्होंने बताया कि यह न केवल व्यक्तिगत स्वच्छता का हिस्सा है बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सामाजिक भलाई के लिए भी अहम है। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलू सेनेटरी पैड का नियमित रूप से उपयोग करें और उन्हें समय-समय पर बदले हाथों की स्वच्छता, माहवारी के दौरान आराम, आहार, शारीरिक गतिविधि जैसे नियमित व्यायाम इन सभी को महत्वपूर्ण रूप से अपनाए और ध्यान रखें।
जिला हब एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट से प्रियंका महिला सुपरवाइजर पिंकी ने विभागीय योजनाओं लाडो प्रोत्साहन योजना, शिक्षा सेतु योजना, निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स आर के सी एल जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस कार्यशाला में नई किरण संस्थान पाली से लीला देवी व महिलाएं बालिका उपस्थिति रही।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





