पट्टो की बंदरबांट ले डुबी सरपंची (वर्तमान प्रशासक )
नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़
राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा गुरुवार को एक आदेश जारी करते हुए मण्डफिया (साँवलिया जी ) तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ की सरपंच वर्तमान प्रशासक को निलंबित कर पद मुक्त कर दिया गया है। प्राप्त सूचना अनुसार मण्डफिया सरपंच द्वारा अपने चहेतो को राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1996 के नियमो की पूर्ण पालना किये बिना अपने चहेते अपात्र व्यक्तियो को रियायत दर पर पट्टे जारी कर दिए गए व राजस्व की हानि पहुंचाने के सम्बंध में भी शिकायते लगातार प्राप्त हो रही थी तथा पूर्व में भी भादसोड़ा रोड पर इंडियन रोड कांग्रेस के नियमो का उल्लंघन कर रोड पर ही पट्टे जारी कर दिए तथा पंचायत की सहकारी समिति के पास स्थित दुकानों के आवंटन में भी बिना विधिक प्रक्रिया अपनाये अपने चहेते व्यक्ति को आवंटित कर दिए जाने के सम्बंध में शिकायते प्राप्त हुई थी जिस पर सभी आरोपों को प्रमाणित पाये जाने से पंचायती राज विभाग द्वारा शासन उप सचिव की आज्ञा से आदेश जारी करते हुए पद मुक्त कर दिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





