गरीब फूलविक्रेता महिला की संपत्ति पर जबरन कब्जा,करने का आरोप कोर्ट आदेश व कमीशन रिपोर्ट के बावजूद प्रशासन मौन आरोप
सरयू तट, अयोध्या के नया घाट पर भू माफिया का आतंक, पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी।
संजय यादव,अयोध्या।
सरयू तट के नया घाट स्थित कच्चे घाट क्षेत्र में एक गरीब महिला की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। फूल माला बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिला ज्योति ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भू माफिया व घाट माफिया ने उसके तखत पर जबरन कब्जा कर लिया है, जो वह वर्षों से घाट किनारे लगाकर फूल माला बेचने का कार्य कर रही थी।
पीड़िता ज्योति ने बताया कि उसकी मां कैंसर से पीड़ित थीं और इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। मां के इलाज के दौरान ही उसके मामा विलायती नजूर, जो स्वयं को बड़ा ठेकेदार बताता है, ने ज्योति के व्यवसाय स्थल पर कब्जा कर लिया। मां की मृत्यु के बाद जब ज्योति दोबारा घाट पर रोजी-रोटी के लिए पहुँची, तो उसे न केवल वहां से भगाया गया, बल्कि मारपीट कर तखत भी फेंक दिया गया। ज्योति का आरोप है कि इस घटना की शिकायत उसने कोतवाली अयोध्या व चौकी नया घाट में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने कहा कि पुलिस का झुकाव स्पष्ट रूप से विपक्षी पक्ष की ओर दिखाई दे रहा है सबसे गंभीर बात यह है कि इस पूरे मामले में कोर्ट का स्पष्ट आदेश मौजूद है और कमीशन की रिपोर्ट में भी विपक्षी का कहीं कोई उल्लेख नहीं है, फिर भी जबरन कब्जा किया जा रहा है। ज्योति ने प्रेस वार्ता कर चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन ने उसकी बात नहीं सुनी, तो उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या की स्थिति में विपक्षीगण जिम्मेदार होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या गरीब की आवाज़ को न्याय मिलेगा या फिर वह सिस्टम की चक्की में पिस कर रह जाएगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





