23 मई को अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी, हनुमानगढ़ी में नवनिर्मित मंडपम का करेंगे लोकार्पण।

SHARE:

ब्रेकिंग न्यूज

23 मई को अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी, हनुमानगढ़ी में नवनिर्मित मंडपम का करेंगे लोकार्पण।

संजय यादव,अयोध्या।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 23 मई को अयोध्या दौरे पर आएंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निर्मित भव्य नवनिर्मित मंडपम का लोकार्पण करेंगे संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास एवं महंत डॉ. महेश दास ने जानकारी दी कि हाल ही में लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। महंतों ने बताया कि यह मंडपम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ी परिसर में निर्मित कराया गया है। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और मंदिर प्रशासन की ओर से संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हनुमानगढ़ी के संत-महंतों में इसे लेकर विशेष उत्साह है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने हेतु हनुमानगढ़ी का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ गया था, जिसमें श्री महंत मुरलीधर जी महाराज (निर्वाणी अनी एवं पट्टी हरिद्वार), श्री महंत रामचरण दास जी महाराज (पट्टी बसंतिया), डॉ. महेश दास जी महाराज (गद्दीनशीन हनुमानगढ़ी), श्री गौरी शंकर दास जी महाराज, श्री नंदराम दास जी महाराज, महंत राजेश दास जी महाराज (पट्टी हरिद्वार), सरपंच रामकुमार दास जी महाराज, पुजारी हेमंत दास जी महाराज एवं शिवम श्रीवास्तव (महंत संजय दास के निजी सचिव) सहित कई संत-महंत शामिल रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment