विराट भंडारे का आयोजन: नया घाट पर दूसरे बड़े मंगल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

SHARE:

विराट भंडारे का आयोजन: नया घाट पर दूसरे बड़े मंगल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

संजय यादव,अयोध्या।

इस वर्ष भी परंपरा का पालन करते हुए नया घाट पर दूसरे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर विराट भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का संयोजन भी टी स्टाल के तत्वावधान में किया गया, जिसमें सुन्नी सोशल फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष काशिफ शेख चौधरी एवं गब्बर पकौड़ी वाले सुनील कैटर्स दर्शन नगर ने सहयोग प्रदान किया भंडारा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया और भक्ति भाव में लीन नजर आए। इस अवसर पर भंडारे का उद्घाटन अयोध्या के कच्चा घाट आरती वाले राजा महाराज ने भगवान हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से किया। मीडिया से बातचीत करते हुए भीम टी स्टाल के प्रोपराइटर भीम निषाद ने बताया, “यह भंडारा विगत आठ वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। बड़े मंगल के शुभ अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद वितरण कर सेवा का अवसर प्राप्त होता है।” श्रद्धा, सहयोग और सेवा की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में विभिन्न समुदायों के लोगों ने मिलकर भागीदारी निभाई, जो सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना इस अवसर पर अर्जुन, लक्ष्मण ,सुग्रीव, पुनवासी , राजबहादुर निषाद सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे एवं भंडारा ग्रहण करने में हजारों लोग उपस्थित रहे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment