साप्ताहिक समीक्षा बैठक
जिला कलक्टर मंत्री ने विभागीय कार्या की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश।
पाली ।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने विभिन्न विभागों की गत सप्ताह में कामकाजों व प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आने वाले गर्मी के समय में और अधिक सक्रिय होकर कार्य करे जिससे आमजन से जुडी दैनिक जीवन पानी ,बिजली आदि की समस्याओं का तुरंत समाधान हा सके।
बैठक में उन्होंने बजट घोषणाओं में विभिन्न विभागवार प्रगति , भूखंड आवटन के बारे में , राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फलैगश्पि योजनाओं के बारे में चर्चा कर आगामी दिनों में होने वाली समीक्षा के लिये आवश्यक निर्दैश दिये। साथ ही उन्होंने साथ ही ग्रीष्म ऋतु में हीटवेब, लू व तापघात से बचाव के लिए की तैयारीयों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग से विभाग के प्रगतिरत व बकाया कामों की जानकारी , विद्युत विभाग से कनेक्शन व विधुत आपूर्ति की जानकारी पीएचईडी गर्मी के मौसम में पेयजल वितरण चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं व गर्मी के मौसम की तैयारी की जानकारी व आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने इसके साथ ही नगर निगम , यूआईटी व , बांगड चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, जल संसाधन, सहकरिता विभाग, बागवानी, कृषि उपज मंडी, डेयरी विभाग व पशुपालन विभाग के कामों और प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कृषि विभाग ,हार्टीकल्चर , राजीविका लखपति दीदी ,सोलर दीदी, महिला अधिकारिता व महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, खेल, उद्योग राईजिंग राजस्थान, खनन विभाग ,रसद विभाग में एनएफएसए के बारे में कामों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना , उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





