जलापूर्ति शिकायतों के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क करे।

पाली।
जिले में आगामी जलापूर्ति शिकायतों को ध्यान में रखते हुए तथा प्रोटोकॉल स्थापित करने के निर्देशानुसार पाली जिले के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (फोन नम्बर 02932-221407) स्थापित किया गया है।
जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता मनीष माथुर ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष पाली के प्रभारी हेमंत पालीवाल, सहायक अभियंता (मोबाइल नं. 9660007767) होंगे। यह नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे कार्य करेगा, प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सर्कल के अंतर्गत सभी कार्यकारी, सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं को सभी गतिविधियों पर है। इसमें पानी के उत्पादन, आपूर्ति की स्थिति, पानी की गुणवत्ता और दैनिक आधार पर उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यापक निगरानी शामिल है।
नियंत्रण कक्ष प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यह जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष प्रभावी एवं कुशलतापूर्वक कार्य करे। नियंत्रण कक्ष में शिकायतों के निवारण के लिए निर्धारित प्रारूप में एक रजिस्टर में शिकायतों एवं उनके निवारण का समुचित रिकॉर्ड रखा जाएगा ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





