लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा,नगदी, आभूषण व अन्य सामान बरामद,आरोपी अरेस्ट।

SHARE:

लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा,नगदी, आभूषण व अन्य सामान बरामद,आरोपी अरेस्ट।

बीकापुर (अयोध्या)। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय भनौली काजी सराय गांव में 2 मई की रात हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर चोरी की गई नगदी, आभूषण, मोबाइल फोन सहित करीब 5 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, काजी सराय निवासी शमशाद के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और गहनों की चोरी की गई थी। परिजनों ने आरोपी को भागते हुए देखा था, जिससे उसकी पहचान की जा सकी। सूचना मिलने पर शुक्रवार को एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ पियूष पाल और कोतवाल लालचंद सरोज ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
एसपी ग्रामीण के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह पुंहपी पुलिया, जलालपुर रोड से आरोपी अबूजर पुत्र मो. अरशद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए चोरी का सारा सामान तालाब के गड्ढे में छुपाने की बात कबूली।पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सराय भनौली गांव के तालाब से बैग में रखे चोरी के गहने, नकदी, मोबाइल फोन और लोहे की छेनी बरामद की। आरोपी शमशाद का पड़ोसी है और अक्सर उसके घर आता-जाता था, जिससे उसे अलमारी में रखे जेवर और नगदी की जानकारी थी।चोरी गया गहना शमशाद की नातिन का था, जिसकी एक दिन पहले सगाई हुई थी। आरोपी पर पहले भी बीकापुर कोतवाली में मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान सीओ पीयूष पाल, कोतवाल लालचंद सरोज और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment