शॉट सर्किट से कृषि  कुएं पर लगी आग, मोटर,केबल,बाड़ व चारा जलकर राख।

SHARE:

शॉट सर्किट से कृषि  कुएं पर लगी आग, मोटर,केबल,बाड़ व चारा जलकर राख।

किसान का हुआ लाखों का नुकसान, किसान चिंतित, हालत दयनीय।

जगदीश शर्मा कोलर। 

खींवाडा,पाली।

 देसूरी उपखंड के छोटी खारची गांव के किसान गोवर्धन लाल ब्राह्मण के कुए पर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से कुए से पानी निकालने वाली तीन मोटर केबल सहित लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया।
किसान गोवर्धन लाल ब्राह्मण ने बताया कि मंगलवार को वेरा पिपल वाला पर दिन में लगभग 11 बजे के आसपास बिजली के खंभे से शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई, जिससे कुएं के अंदर से पानी निकालने वाली दो मोटर व एक बाहर रखी मोटर सहित केबल , बाड एवं कुएं पर रखा सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
आग लगने की सूचना किसान गोवर्धन लाल ने मगरतलाव पटवारी मांगीलाल मांजू को दी, जिस पर पटवारी ने कहा कि मैं कल आकर मौका मुआयना करूंगा।
आग लगाने का स्पष्ट पता तो नहीं लगा है, मगर ऐसा माना जा रहा है कि कुएं पर खड़ी डीपी के शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी हो सकती है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है ।
आए दिन खड़ी फसलों व किसानों के सूखे चारे एवं खेत खलिहानों मे कई बार शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती हैं, इससे आए दिन किसानों को काफी नुकसान का सामना झेलना पड़ता है।
किसानों के साथ इस प्रकार से होने वाली घटनाओं के बारे में सरकार को विशेष रूप से ध्यान देना अति आवश्यक है, अन्यथा किसनो की आर्थिक स्थिति दिनों दिन दयनीय होती जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment