व्यापारी से मारपीट को लेकर देसूरी बाजार बंद।
धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

देसूरी,पाली
देसूरी के लाम्पी रोड़ स्थिति मन मोती किराना के मालिक ताराराम देवासी से उधार में सामान मांगने पर मना करने पर आरोपी दुकान पर वजन करने के बाट उठाकर सर पर मार दिया जिससे दुकानदार घायल हुआ गया। मौके लोग इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से भाग गया। आज व्यापार संघ के बंद के आह्वान पर मार्किट बंद रखकर धरना प्रदर्शन कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शांति बनाए रखने के लिए देसूरी पुलिस मौके तैनात रही। वही पीड़ित ताराराम देवासी की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 1,243





