उत्तरप्रदेश अयोध्या,ब्रेकिंग न्यूज
संजय यादव रिपोटर अयोध्या:
प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने पर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने स्कूल के मालिकों के लिए किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ, बीकापुर के रामनगर में किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ,प्राइवेट स्कूलो पर लगाम लगाने की मांग, प्राइवेट स्कूलों में भी एनसीआरटी कोर्स लागू करने की मांग।
2,अयोध्या।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अयोध्या के संत का अनोखा प्रदर्शन,पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के पर हो रहे बर्बरता से नाराज संत ने ममता बनर्जी के पुतले को किया सुपर्दे खाक, ममता बनर्जी के पोस्टर का निकाला जनाजा, सड़क पर घसीटते हुए ले गए कब्रिस्तान, कब्रिस्तान में किया गया सुपर्दे खाक,पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही बर्बरता से नाराज हैं तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर परमहंसाचार्य, ममता बनर्जी का पोस्टर दफन करने के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच में किया शुद्धि स्न्नान,दिया चेतावनी पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही बर्बरता अगर नहीं थमी तो 18 करोड़ साधु संत करेंगे पश्चिम बंगाल कूच, पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति लगे राष्ट्रपति शासन नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन।
3,अयोध्या।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का पश्चिम बंगाल के ममता बनर्जी बड़ा बयान,
राजू दास ने हिंदुओं से की बड़ी अपील,
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रहा हिंदुओं का पलायन,
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारी जाकर अपने जिलों में करें धरना प्रदर्शन,
पश्चिम बंगाल की घटना का करें विरोध ,
पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ घट रही घटना है दुर्भाग्यपूर्ण,
सरकार से है मांग केंद्रीय सुरक्षा बल भेज कर हिंदुओं की की जाए रक्षा–राजू दास
4,अयोध्या।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुपालन में मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 18.04. 25 को अयोध्या जनपद में ई रिक्शा तथा ऑटो के विरुद्ध अभियान के तहत 18 वाहनों को निरुद्ध तथा 31 वाहनों का चालान किया गया।अवैध संचालन का अभियान रुदौली , रोनाही तथा नाका क्षेत्र में चलाया गया। अभियान एआरटीओ डॉक्टर आरपी सिंह के नेतृत्व में यात्रीकर अधिकारी रानी सेंगर एवं यात्री कर अधिकारी राजेश कुमार द्वारा चलाया गया।5,अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली के सहनवा गांव में युवती की हत्या का मामला, वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह के मुताबिक, मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह की पत्नी सुमित्रा उर्फ सुमिता को लेकर दायर याचिका में आज नहीं हो सकी सुनवाई, कल फिर होगी सुनवाई, विशेष एससी एसटी कोर्ट में होगी सुनवाई, सुमित्रा उर्फ सुमिता के नाम और पते के सत्यापन को लेकर होगी सुनवाई, पुलिस ने नहीं दाखिल की आख्या, कोर्ट ने वादी को जारी किया सम्मन, कल कोर्ट में पेश होगी मुकदमा वादी।
6,अयोध्या।
कुमारगंज के 100 शय्या अस्पताल के डॉक्टर अरविंद मौर्या पर लटकी कार्रवाई की तलवार, भाजपा नेता रजनीश सिंह की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग मामले की कर रहा था जांच, सीएमओ ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को लिखा पत्र, कार्रवाई के लिए लिखा पत्र,जांच में दोषी पाए गए डॉक्टर अरविंद मौर्य, गैर जनपद तबादला व अन्य कार्रवाई के लिए लिखा पत्र, डॉ अरविंद मौर्या पर निजी प्रैक्टिस व अपने संबंधी मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने के दबाव डालने का आरोप।
7,अयोध्या।
अवध विश्वविद्यालय में शराब पीते हुए तीन अतिथि प्रवक्ताओं के पकड़े जाने के मामला, तीनों शराबी अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति हुई समाप्त, प्रचेता भवन में राज्यपाल के osd ने पकड़ा था शराब पीते,हुआ था मेडिकल परीक्षण, दो अतिथि प्रवक्ता पाए गए थे पॉजिटिव, एक नेगेटिव, तीनों अतिथि प्रवक्ताओं की सेवा समाप्त, 11 अप्रैल को नई स्कूटी खरीदने पर चल रही थी शराब पार्टी।
8,अयोध्या।
कॉलेज के प्रबंधक ने घर के कमरे में आत्महत्या का किया प्रयास, परिजनों ने छत के कुंडे से लटके प्रबंधक को उतार कर पहुंचाया सीएचसी बीकापुर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के लिए किया गया रेफर, कोतवाली बीकापुर के रामदासपुर मझौली महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्रबंधक हैं महेश कुमार सिंह।
9, नगर आयुक्त द्वारा अयोध्या धाम के समस्त कुंडों का किया गया औचक निरीक्षण।
दिनांक 22 अप्रैल 2025 को नगर आयुक्त द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर समस्त कुंडों पर विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के दिए गए निर्देश।
10,अयोध्या,
नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज दिनांक 18.04.2025 को अयोध्या धाम के समस्त कुंडों पर साफ सफाई एवं अन्य निगम संबंधी व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण। नगर आयुक्त द्वारा सीताकुंड, विद्याकुंड, दशरथकुंड,मनिमुनि कुंड एवं अन्य पौराणिक एवं धार्मिक महत्व वाले जल स्रोतों का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान आगामी 22 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरणीय संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अयोध्या धाम स्थित समस्त कुंडों पर विशेष सफाई अभियान चलाए जाने हेतु समस्त संबंधित को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, जल की शुद्धता, जल निकासी की व्यवस्था, चारों ओर की स्वच्छता, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण की प्रगति की समीक्षा की। नगर आयुक्त द्वारा समस्त कुंडों की नियमित सफाई सुनिश्चित किए जाने एवं रोस्टरवार कुंडों की सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि जल में किसी भी प्रकार की गंदगी न रहने पाए तथा आस-पास के क्षेत्रों में प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से किया जाए। जिन कुंडों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है ऐसे कुंडों को कार्यदायी संस्था से नगर निगम को हैंडओवर की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए दिए गए जिससे उक्त समस्त प्राचीन कुंडों की विधिवत स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन कुंडों को जनोपयोगी बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त अयोध्या धाम के समस्त कुंडों में गंदगी की सफाई कराए जाने हेतु पैडल बोट को क्रय किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा समस्त कुंडों के बाहर कुंडों के महत्व एवं निगम द्वारा जनसुविधा संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर–1533 अंकित कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त समस्त कुंडों के बाहर एंटी लिट्रिंग संदेश अंकित कराए जाने के निर्देश दिए गए जिससे स्वच्छता के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया जा सके।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा अयोध्या धाम के प्रमुख कुंडों के निरीक्षण के दौरान सीताकुंड वार्ड में स्थित अग्निकुंड एवं मणिपर्वत से पूर्व मनिमुनि कुंड के सौंदर्यीकरण हेतु श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की ओर से कार्यदायी संस्था यू0पी0पी0 सी0एल0 को उक्त कुंडों के सौंदर्यीकरण हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि पृथ्वी दिवस के सुअवसर पर दिनांक 22 अप्रैल 2025 को अयोध्या धाम के समस्त कुंडों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। पृथ्वी दिवस जल, वायु, वनस्पति एवं समस्त प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का दिन है। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि अयोध्या धाम की आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखने हेतु कुंडों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि ये न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने हेतु आगे आएं, साथ ही जन-सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर अयोध्या का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





