डा. रतन मोहिनी के निधन से संस्थान में शो की लहर,श्रद्धांजलि अर्पित की।
फालना,पाली
फालना प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका एवं वरिष्ठ राजयोगिनी डॉ रतन मोहिनी के स्वर्गवास की दुखद सूचना से संपूर्ण संस्था एवं सेवाभावी समाज में शोक की लहर है उनके दिवंगत हो जाने से आध्यात्मिक जगत में एक महान सेविका वह मार्गदर्शिका को खो दिया ।उनकी पावन स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन फालना स्थित राजयोग केंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फालना परिसर में किया गया इस अवसर पर उनके द्वारा किए गए मानवता व सेवाभावी कार्यों को स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर फालना राजयोग केंद्र की संचालिका मीरा दीदी समाजसेवी अमित मेहता,सुख सिंह खंगारोत,सुमेर सिंह मेड़तिया चानोद,बाबूलाल मालवीय,शंकर लाल,राजाराम,हीरालाल,गिरधारी भाई आदि लोगो की उपस्थिति में श्रद्धाजली का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





